प्रेम प्रसंग में युवती ने की आत्महत्या, पैथोलॉजी सेंटर में करती थी काम

Ranchi: राजधानी रांची के पुंदाग ओपी इलाके में एक युवती ने आत्महत्या कर ली. मृतक युवती का नाम निशा टोप्पो है. उसकी...

Ranchi: राजधानी रांची के पुंदाग ओपी इलाके में एक युवती ने आत्महत्या कर ली. मृतक युवती का नाम निशा टोप्पो है. उसकी उम्र 23 वर्ष थी. पिता का नाम मंगलेश्वर टोप्पो है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. जानकारी के अनुसार, मृतक युवती नर्सिंग का काम करती थी. नर्सिंग का काम किसी पैथोलॉजी सेंटर में करती थी. युवती ने एक सुसाइड नोट छोड़ी है, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है. बताया जाता है कि युवती किसी युवक से एक तरफा प्यार करती थी. पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद कर आगे की जांच में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें: रांची: ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करना पड़ा भारी, 24 घंटे में 3335 वाहनों के कटे चालान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *