पर्व में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी तथा भड़काऊ पोस्ट करने वाले के साथ एडमिन पर भी होगी कार्रवाई

Ranchi: बकरीद को देखते हुए सुरक्षा में किसी भी तरह की चुक न हो इसके लिए रांची पुलिस व जिला प्रशासन ने...

Ranchi: बकरीद को देखते हुए सुरक्षा में किसी भी तरह की चुक न हो इसके लिए रांची पुलिस व जिला प्रशासन ने कमर कस ली है. इसके तहत सोसल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी गयी है. पर्व के दौरान सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट जैसे वाटसएप, फेसबूक, इंस्टाग्राम सहित किसी भी तरह के सोसल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट और आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट कर माहौल बिगड़ाने का प्रयास करने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. हिरासत में लेकर पूछताछ से लेकर जेल तक भेजने की है तैयारी है. 

हिरासत में लेकर पूछताछ से लेकर जेल तक भेजने की है तैयारी

सोशलमीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले  इसमें अफवाह से संबंधित बातों पोस्ट करने वालों के साथ ग्रुप चलाने वाले एडमिन पर भी कार्रवाई की जायेगी. झारखंड पुलिस के वरीय अधिकारियों ने सभी जिला के अधिकारियों को इस पर नजर रखने का निर्देश दिया है. रांची पुलिस के वरीय अधिकारियों ने अपने अधीनस्थ पुलिस पदाधिकारियों इस पर नजर रखने का निर्देशा दिया है. टेक्निकल सेल इस पर काम करना शुरू कर दिया है. पर्व त्योहार के दौरान अधिकातर समय देखा गया है कि अफवाह फैला कर माहौल बिगड़ाने का प्रयास किया जाता है. इसलिए इस प्रकार की कार्रवाई की जा रही है. 

आपत्तिजनक तस्वीरें और भड़काऊ टिप्पणी करने वाले को जेल भेजे जाने की है तैयारी

रांची पुलिस ने लेटर जारी कर लोगों से अनुरोध किया है कि सोशल मीडिया पर किसी तरह की आपत्तिजनक तस्वीरें और भड़काऊ टिप्पणी शेयर न करें, जिससे  शहर का माहौल खराब हो. रांची पुलिस ने लेटर के माध्यम से अपील करते हुए कहा कि वाट्सअप, फेसबुक और अन्य सोशल साइट्स पर किसी भी तरह के ऐसे पोस्ट शेयर नहीं करें, जिससे सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़े और लोगों के बीच तनाव पैदा हो.

Read Also: मनरेगा कर्मियों का सरकार पर हमला, बोले- अब अफसरों से नहीं, सिर्फ मुख्यमंत्री से होगी बात

शांति भंग करने के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने कहा कि यदि कोई भी सोशल मीडिया के माध्यम से शहर में शांति भंग करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी. साथ ही जेल भी भेजा जा सकता है. लेटर में कहा गया है कि किसी भी तरह का अफवाह फैलाना और शांति भंग करना एक तरह कर अपराध है. यदि गलत सूचना फैला कर कोई शांति भंग करने की कोशिश करेगा तो उसके ऊपर कोठर कार्रवाई की जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *