Jamtara: जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत जिले में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 16 मई 2026 से जारी है, जो आगामी 14 जून 2026 तक चलेगा. इस अभियान को सफल बनाने और लोगों की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी आलोक कुमार ने शुक्रवार को जिलेवासियों से सहयोग की अपील की.
घर-घर जाकर किया जा रहा मकानों का सूचीकरण
उन्होंने बताया कि जनगणना के तहत प्रगणक घर-घर जाकर मकान सूचीकरण एवं गणना का कार्य कर रहे हैं. वहीं जिन लोगों ने स्व-गणना की है, उनके द्वारा दी गई जानकारी का भी प्रगणकों द्वारा सत्यापन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जनगणना देश के समग्र विकास की आधारशिला है और इससे प्राप्त आंकड़े विकास योजनाओं एवं नीति निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

ALSO READ: हजारीबाग में माहवारी स्वच्छता दिवस 2026 पर किशोरियों को किया गया जागरूक
सही और पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने की अपील
उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे जनगणना कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा सही, पूर्ण और सत्य जानकारी उपलब्ध कराएं. साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि जनगणना के दौरान एकत्रित सभी जानकारियां पूरी तरह गोपनीय रखी जाएंगी और उनका उपयोग केवल सरकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों के लिए किया जाएगा.
