Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड में प्रशासनिक फेरबदल: आईपीएस एहतेशाम वकारिब बने जमशेदपुर के नए SSP, मनोज स्वर्गियारी को सरायकेला जिले की कमान

Ranchi: झारखंड सरकार ने राज्य की पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया है. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी...

Ranchi: झारखंड सरकार ने राज्य की पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया है. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, दो वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई ज़िम्मेदारियां सौंपी गई हैं. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है.

एहतेशाम वकारिब होंगे जमशेदपुर के नए एसएसपी:

जारी अधिसूचना के तहत, साल 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी एहतेशाम वकारिब का तबादला कर दिया गया है. इससे पहले वे सीआईडी में एसपी के पद पर तैनात थे. अब उन्हें अगले आदेश तक एसएसपी जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है.

मनोज स्वर्गियारी को सरायकेला-खरसावां के एसपी पद की जिम्मेदारी:

इसके साथ ही, साल 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी मनोज स्वर्गियारी को भी नई जिम्मेदारी दी गई है. स्वर्गियारी वर्तमान में कमांडेंट जैप-3 के पद पर पदस्थापित थे. उन्हें स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक एसपी सरायकेला-खरसावां के पद पर नियुक्त किया गया है.

CM ने एसएसपी और एसपी को हटाने का जारी किया था आदेश

जमशेदपुर में हुई हिमांशु सिंह की हत्या बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने बेहद सख्त रुख अख्तियार किया है. विधि-व्यवस्था बनाए रखने में विफलता और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण न लगा पाने के कारण जमशेदपुर के एसएसपी पीयूष पांडेय और सरायकेला-खरसावां के एसपी निधि द्विवेदी को मंगलवार की देर रात तत्काल प्रभाव से उनके पदों से हटा दिया गया था. इन दोनों अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय से संबद्ध (वेटिंग फॉर पोस्टिंग) कर दिया गया इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल की जानकारी देते हुए सीएम ने स्पष्ट किया गया है कि जनता की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और कर्तव्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही या जवाबदेही से बचने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *