Koderma: DC उत्कर्ष गुप्ता के निर्देशानुसार जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, जयनगर में किशोरियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
स्वच्छ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया
कार्यक्रम के दौरान समाज कल्याण विभाग, कोडरमा एवं यूनिसेफ की टीम द्वारा छात्राओं को माहवारी स्वच्छता (Menstrual Hygiene) एवं व्यक्तिगत स्वच्छता (Personal Hygiene) के महत्व की जानकारी देते हुए स्वस्थ एवं स्वच्छ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया. इस अवसर पर किशोरियों को मासिक धर्म से जुड़े वैज्ञानिक तथ्यों, स्वच्छता संबंधी आवश्यक सावधानियों तथा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रभावी उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई. कार्यक्रम में छात्राओं को बाल विवाह, बाल मजदूरी, बाल व्यापार (मानव तस्करी), बाल शोषण, बाल अधिकार एवं बच्चों की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी जागरूक किया गया. उन्हें बताया गया कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण में जीवन जीने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने तथा अपने अधिकारों का लाभ लेने का संवैधानिक अधिकार है.
सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके
इस अवसर पर छात्राओं से अपील की गई कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार के बाल अधिकारों के उल्लंघन, बाल शोषण, बाल विवाह, मानव तस्करी अथवा बच्चों से संबंधित किसी भी अपराध की जानकारी मिले तो वे बिना संकोच संबंधित विभाग अथवा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर तत्काल सूचना दें, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई कर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.
AlsoRead:BREAKING जज उत्तम आनंद हत्याकांड : सजायाफ्ता लखन वर्मा और राहुल वर्मा की सजा HC से बरकरार
