सिमडेगा : चार गोवंशीय पशुओं के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Simdega : जिला पुलिस ने गोवंशीय पशुओं की अवैध तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार गोवंशीय पशुओं को बरामद किया है....

तस्कर गिरफ्तार

Simdega : जिला पुलिस ने गोवंशीय पशुओं की अवैध तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार गोवंशीय पशुओं को बरामद किया है. इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उनके पास से एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं. मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धर्मदेव पासवान ने बताया कि 13 जुलाई को पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि कोलेबिरा की ओर से शंख नदी छठ घाट मार्ग होते हुए कुछ लोग गोवंशीय पशुओं को पैदल ले जाकर तस्करी करने वाले हैं. सूचना के आधार पर एसडीपीओ के नेतृत्व में थाना प्रभारी संजीत कुमार, एसआई सुजीत चौधरी और सशस्त्र बल की टीम ने छठ घाट के समीप घेराबंदी की. पुलिस टीम को देखते ही तस्कर भागने लगे, लेकिन जवानों ने पीछा कर दो आरोपियों को मौके से दबोच लिया.

आरोपियों ने कबूला तस्करी की बात

पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान कबीर अंसारी और मो. उस्मान अंसारी बताया. दोनों गुमला के आड़गुड़ा थाना क्षेत्र के आंबाटोली निवासी है. पूछताछ के दौरान दोनों ने स्वीकार किया कि वे गोवंशीय पशुओं को खरीदकर अवैध वध के लिए ले जा रहे थे. दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने मामले में संलिप्त एक अन्य आरोपी सुधीर साहू को भी गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार, वह गोवंशीय पशुओं को अपने घर में रखने के बाद अवैध बूचड़खाने तक पहुंचाने और मांस की बिक्री में सहयोग करता था.

मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार गोवंशीय पशुओं के अलावा दो वीवो कंपनी के मोबाइल फोन और एक होंडा SP-125 मोटरसाइकिल जब्त की. तीनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. एसडीपीओ SDPO ने कहा कि जिले में गोवंशीय पशुओं की अवैध तस्करी एवं अवैध वध के विरुद्ध पुलिस का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

 

ALSO READ : आयुष्मान भारत से लेकर चलंत क्लीनिक तक: बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए राज्य सरकार ने जारी किया 1 अरब 22 करोड़, अब 15 लाख तक का बीमा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *