झारखंड विधानसभा के बाद अब CMO को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Ranchi: झारखंड विधानसभा के बाद अब मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बात सामने आयी है. हालांकि...

After the Jharkhand Assembly, a threat has now been issued to blow up the CMO; security agencies are on alert.

Ranchi: झारखंड विधानसभा के बाद अब मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बात सामने आयी है. हालांकि पुलिस अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं. हालांकि इस सूचना के बाद रांची पुलिस के साथ-साथ सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई है. बताया जाता है कि धमकी ई-मेल के जरिए दी गई. इधर झारखंड विधानसभा के उड़ाने की धमकी के बाद विस पदाधिकारी की ओर से विधानसभा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. बताया जाता है कि झारखंड जगुआर की बीडीडीएस (बम डिस्पोजल एंड डिटेक्शन स्क्वॉड) टीम को मौके पर बुलाया गया. टीम ने सचिवालय और मुख्यमंत्री कार्यालय परिसर में भी करीब चार घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया.

यह भी पढ़ें: दिल्ली ब्लास्ट के आतंकी सांठगाठ का आरोप लगा रांची के कारोबारी को डिजिटल अरेस्ट कर लाखों की ठगी

पुलिस ने धमकी के स्रोत का सत्यापन शुरू किया

पुलिस ने धमकी के स्रोत का सत्यापन शुरू कर दिया है. जिस माध्यम से धमकी दी गई, उसकी तकनीकी जांच की जा रही है. पुलिस आरोपी तक पहुंचने और धमकी की वास्तविकता का पता लगाने में जुटी है. पुलिस कंट्रोल रूम तक धमकी से जुड़ी सूचना पहुंचने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियो ने अपने अधीनस्थ पदाधिकारी को पूरी सक्रियता बरतने की हिदायत दी है. धमकी के बाद सचिवालय और सीएमओ परिसर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.

पासपोर्ट कार्यालय, सिविल कोर्ट तथा समाहरणालय को भी मिल चुकी है धमकी

गौरतलब है कि झारखंड के सरकारी कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी का यह पहला मामला नहीं है. इसके पहले पासपोर्ट कार्यालय और न्यायालय परिसरों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है. रांची समाहरणालय के अलावा धनबाद और साहिबगंज सिविल कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. उस समय भी धमकी ई-मेल के जरिए दी गई थी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *