Click Here
Click Here
Click Here

5000 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले अग्नि 5 का सफल परीक्षण

News Wave Desk : देश में अग्नि 5 मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया. मिसाइल एमआइआरवी तकनीक से बना है. परीक्षण ओड़िशा...

News Wave Desk : देश में अग्नि 5 मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया. मिसाइल एमआइआरवी तकनीक से बना है. परीक्षण ओड़िशा तट के पास हुआ. मिसाइल का सफल परीक्षण देश की रक्षा तंत्र को और मजबूत बनायेगा. मिसाइल भारत की सबसे एडवांस्ड बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक है.

मिसाइल की मारक क्षमता की बात करें तो यह 5000 किलोमीटर से ज्यादा की क्षमता रखता है. हालांकि रक्षा विश्लेषकों के अनुसार इसकी क्षमता और अधिक भी हो सकती है. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी एमआइआरवी क्षमता है. इसका पूरा नाम मल्टीप्ल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री एंट्री व्हीकल है. ऐसे में इस मिसाइल से एक साथ कई परमाणु वॉरहेड ले जाया जा सकता है. जो अलग अलग लक्ष्यों को निशाना बना सकती है. हालांकि इस क्षमता के कारण मिसाइल को बीच में रोकना मुश्किल हो जाता है.
रिपोर्ट के मुताबिक यह मिसाइल माच 24 की रफ्तार से उड़ती है. यह आवाज की गति से लगभग 24 गुना ज्यादा है. ऐसे में जवाबी कारवाई के लिये दुश्मन को मिलने वाला समय कम हो जाता है. मिसाइल को सड़क और रेल आधारित मोबाइल सिस्टम के जरिये कहीं भी ले जाया जा सकता है.

 

ALSO READ : डेढ़ लाख का साउंड सिस्टम लें अपराधी फरार, थाना में शिकायत दर्ज

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *