Click Here
Click Here
Click Here

डेढ़ लाख का साउंड सिस्टम लें अपराधी फरार, थाना में शिकायत दर्ज

Koderma : जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र के धोबियाडीह में साउंड सिस्टम चोरी होने का मामला प्रकाश मे आया है. जिसे लेकर...

Koderma : जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र के धोबियाडीह में साउंड सिस्टम चोरी होने का मामला प्रकाश मे आया है. जिसे लेकर धोबियाडीह निवासी बलदेव रजक ने नवलशाही थाना में आवेदन दिया है. जिसमें अज्ञात चोरों के विरुद्ध डीजे साउंड सिस्टम चोरी करने का मामला दर्ज कराया है. आवेदन में उन्होंने कहा है कि रोज अपने बोलेरो पिकअप वैन में डीजे साउंड सिस्टम बांध कर गाड़ी खड़ी करते थे. रात में गाड़ी घर के समीप ही रहती है. जहां सोमवार सुबह गाड़ी से साउंड सिस्टम गायब मिली. ऐसे में अज्ञात चोरों के द्वारा साउंड सिस्टम चोरी करने की बात कही गयी. साउंड सिस्टम की कीमत डेढ़ लाख रूपये के करीब बतायी गयी है.
मामले को लेकर बलदेव रजक ने पुलिस से अज्ञात चोरों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कर साउंड सिस्टम को बरामद करने की अपील किया है. इधर पुरे मामले को लेकर नवलशाही पुलिस जांच मे जुट गई है.

 

ALSO READ : Koderma : डोमचांच जंगल में छापामारी, अवैध उत्खनन में प्रयुक्त चार जेनरेटर और एक पंप जमींदोज

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *