Bokaro: पश्चिम बंगाल के हुगली स्थित नेताजी सुभाष एरीना में आयोजित होने वाली काई नेशनल कराटे चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए झारखंड के 19 खिलाड़ी रवाना हो गए हैं. प्रतियोगिता का शुभारंभ 7 अगस्त से होगा.
बोकारो से रवाना हुआ 12 खिलाड़ियों का दल
बोकारो से 12 खिलाड़ियों का दल बुधवार को ट्रेन से हुगली के लिए रवाना हुआ. खिलाड़ियों के साथ टीम के कोच खेदु गोराइ भी मौजूद रहे. खेल कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. ए. एस. गंगवार ने बताया कि सब जूनियर और जूनियर वर्ग की इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पूरे झारखंड से खिलाड़ी हिस्सा लेने जा रहे हैं.

झारखंड टीम में शामिल खिलाड़ी
झारखंड टीम में चयनित खिलाड़ियों में दिक्षिता, अंशिका, आद्या, मंथन, आरव कुमार, भाव्या बिष्ट, श्रिष्टि महतो, आरूष प्रकाश, सुचमिता महतो, ऋतिका राय, रानी राणा, हर्षिका भारा, आलोक वर्णवाल, ऋतविक कुमार, रूद्र प्रताप, जीत कुमार टिकदार, आकृति कुमारी और अंजली सिन्हा शामिल हैं.

बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि झारखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेंगे.
ALSO READ: भाई की हत्या के मामले में दोषी को आजीवन कारावास, 15 हजार का जुर्माना

