Click Here
Click Here
Click Here

विधानसभा के सामने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर भड़की आजसू, कहा– यह छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश

रांची: झारखंड विधानसभा के सामने जेटेट (JTET) परीक्षा कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर...

AJSU
लाठीचार्ज में घायल

रांची: झारखंड विधानसभा के सामने जेटेट (JTET) परीक्षा कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर आजसू पार्टी ने कड़ी नाराजगी जताई है. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने इस घटना की तीखी निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताया और दोषी पुलिस अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश

डॉ. भगत ने कहा कि जेटेट परीक्षा जल्द कराने की मांग को लेकर छात्र शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे. इसी दौरान छात्र आजसू के कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो सहित कई छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें बबलू महतो समेत कई छात्र घायल हो गए. उन्होंने कहा कि छात्रों पर इस तरह बल प्रयोग करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन पर लाठीचार्ज कर अपनी छात्र विरोधी सोच को उजागर कर रही है.

आजसू पार्टी ने राज्य सरकार से मांग की है, कि लाठीचार्ज का आदेश देने वाले अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए. साथ ही छात्रों की लंबे समय से लंबित मांग को देखते हुए जेटेट परीक्षा जल्द से जल्द आयोजित की जाए, ताकि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो.

यह भी पढ़ें: झारखंड के अनियमित नर्सिंग कॉलेजों पर लगेगा जुर्माना और बंद होगा नामांकन

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *