Click Here
Click Here
Click Here

रामनवमी पर पलामू जोन में अलर्ट: 3000 से अधिक लोगों को नोटिस, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पलामू: रामनवमी के पावन पर्व को लेकर पलामू प्रमंडल में प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने...

पलामू: रामनवमी के पावन पर्व को लेकर पलामू प्रमंडल में प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों और हुड़दंगियों से निपटने के लिए पुलिस ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है. इसी क्रम में पूरे पलामू कमिश्नरी में 3,059 संदिग्धों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें नोटिस जारी किया गया है.

बीएनएसएस की धारा 126 के तहत कार्रवाई

पलामू प्रमंडल के आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नए कानून के तहत सख्त कदम उठाए जा रहे हैं. पहले जिसे धारा 107 के रूप में जाना जाता था, अब उसे भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126 के तहत तामिल किया गया है.

जिलों के अनुसार नोटिस का विवरण

– पलामू: 1,470

– गढ़वा: 968

– लातेहार: 621

कुल: 3,059

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *