Ranchi : राज्यसभा चुनाव के दौरान सभी एनडीए विधायकों ने मतदान किया. विधानसभा के कमरा नंबर 42 में मतदान की प्रक्रिया जारी है. सबसे पहले विधायक प्रदीप प्रसाद और विधायक सीपी सिंह ने भी मतदान किया. बता दें दो सीटों के लिये हो रहे राज्यसभा चुनाव हो रहा है. मतदान सुबह नौ बजे से शुरू है. जो दिन के चार बजे तक होगी. वहीं, पांच बजे के बाद मतगणना होगी.
राज्यसभा चुनाव में तीन उम्मीदवार है. जिनमें कांग्रेस के पीके झा, झामुमो से वैद्यनाथ राम और निर्दलीय भाजपा समर्थित परिमल नाथवानी है. चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के बीच सीधी टक्कर है.
ALSO READ : राज्यसभा चुनाव : पूर्व सीएम चंपाई सोरेन, राज सिन्हा और सरयू राय ने किया मतदान



