Click Here
Click Here
Click Here

पलामू जिले के उंटारी रोड प्रखंड में भ्रष्टाचार के आरोपों पर गरमाई सियासत, DC को सौंपा गया ज्ञापन

Palamu: उंटारी रोड प्रखंड कार्यालय की कार्यशैली और कथित भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का विरोध तेज हो...

Palamu: उंटारी रोड प्रखंड कार्यालय की कार्यशैली और कथित भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का विरोध तेज हो गया है. युवा समाजसेवी एवं पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी अजय कुमार गुप्ता तथा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रिंकू सिंह ने उपायुक्त पलामू को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. ज्ञापन में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) तथा कथित बिचौलियों पर सरकारी योजनाओं में अनियमितता, वित्तीय गड़बड़ी और आम लोगों के कार्यों में बाधा उत्पन्न करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं. प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि पिछले दो महीनों से लगातार शिकायतें की जा रही हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है.

सरकारी राशि के दुरुपयोग का आरोप

ज्ञापन में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान कार्यालय रखरखाव और उपकरणों की खरीद के नाम पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया है. इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना में अपात्र लोगों को लाभ पहुंचाने तथा पात्र लाभुकों की अनदेखी किए जाने की शिकायत भी की गई है.

मनरेगा और 15वें वित्त आयोग की योजनाएं भी सवालों के घेरे में

प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि मनरेगा और 15वें वित्त आयोग की कई योजनाओं में बिना कार्य कराए राशि की निकासी की गई है. साथ ही ब्लॉक प्रमुख मद की राशि के दुरुपयोग और प्रखंड कार्यालय में दलालों की सक्रिय भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं. ज्ञापन में कहा गया है कि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, पेंशन, रसीद और म्यूटेशन जैसे सामान्य कार्यों के लिए लोगों को महीनों तक कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं. इससे आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

DC ने दिया जांच का आश्वासन

कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रिंकू सिंह ने बताया कि उपायुक्त ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है. वहीं अजय कुमार गुप्ता ने चेतावनी दी कि यदि जल्द जांच शुरू नहीं हुई और दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो 30 जून 2026 को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जन आंदोलन किया जाएगा. हालांकि समाचार लिखे जाने तक इन आरोपों पर प्रखंड प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी. आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.

ALSO READ :  सरायकेला : ओलंपिक दिवस पर क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन, बिरसा मुंडा स्टेडियम में खेल बैंक शुरू

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *