Click Here
Click Here
Click Here

मुख्यमंत्री सारथी योजना में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप, परीक्षा नहीं होने से छात्रों में नाराजगी

Pakur : पाकुड़ में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत संचालित जेआरएस टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड पर छात्रों ने गंभीर...

Pakur : पाकुड़ में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत संचालित जेआरएस टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड पर छात्रों ने गंभीर आरोप लगाए हैं. साहिबगंज और पाकुड़ के दर्जनों छात्रों ने नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे लेने और प्रशिक्षण पूरा होने के बावजूद परीक्षा नहीं कराने का आरोप लगाया है.

मामले की शिकायत करने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त छात्र समाहरणालय पहुंचे और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की.

नौकरी और विदेश भेजने के नाम पर पैसे लेने का आरोप

पीड़ित छात्रों का कहना है कि प्रशिक्षण के बाद उन्हें नौकरी दिलाने के बड़े-बड़े सपने दिखाए गए. कुछ छात्रों ने आरोप लगाया कि सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर वीजा और टिकट के लिए पैसे वसूले गए. वहीं अन्य छात्रों से प्लेसमेंट के नाम पर एक हजार से 11 हजार रुपये तक लिए गए. छात्रों ने यह भी कहा कि ट्रेनिंग पूरी होने के बाद अब तक उनकी परीक्षा नहीं ली गई है, जिससे उनका भविष्य अधर में लटक गया है.

ALSO READ : झामुमो का भाजपा पर तंज, कहा – गरीब विरोधी डिजिटल खेल या डेटा सुधार

राजद जिला अध्यक्ष पहुंचे प्रशिक्षण केंद्र

मामले की जानकारी मिलने पर राजद जिला अध्यक्ष महावीर मड़ैया प्रशिक्षण केंद्र पहुंचे और सेंटर सुपरिंटेंडेंट से बातचीत की. उन्होंने छात्रों की समस्या को गंभीर बताते हुए दो महीने के भीतर परीक्षा कराने की मांग की. महावीर मड़ैया ने कहा कि यदि तय समय के भीतर परीक्षा आयोजित नहीं की गई तो इस मामले की शिकायत संबंधित विभाग के मंत्री संजय यादव से की जाएगी.

ALSO READ : RMMM+ 2 हाई स्कूल चंदवारा में पुलिस का संवाद कार्यक्रम विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

सेंटर प्रबंधन ने आरोपों को बताया निराधार

वहीं सेंटर सुपरिंटेंडेंट ने छात्रों द्वारा लगाए गए पैसों की वसूली के आरोपों को निराधार बताया. उनका कहना है कि तकनीकी कारणों की वजह से परीक्षा नहीं हो सकी है और सेंटर की ओर से किसी भी छात्र से पैसे नहीं लिए गए हैं.

ALSO READ : हजारीबाग सदर अस्पताल में हर 2 महीने के भीतर होगा फायर सेफ्टी ऑडिट, उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *