Click Here
Click Here
Click Here

पाकुड़: प्रेम प्रसंग में हुई विवाद मामले को पुलिस ने कराया शांत, गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

Pakur: हिरणपुर थाना क्षेत्र में हुई दो समुदाय के बीच विवाद मामले को फिलहाल पुलिस ने शांत करा दिया है. बताया जा...

पाकुड़: प्रेम प्रसंग में हुई विवाद मामले को पुलिस ने कराया शांत
प्रेम प्रसंग में हुई विवाद मामले को पुलिस ने कराया शांत

Pakur: हिरणपुर थाना क्षेत्र में हुई दो समुदाय के बीच विवाद मामले को फिलहाल पुलिस ने शांत करा दिया है. बताया जा रहा है प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था. सूचना मिलते ही पुलिस बल गांव पहुंचे और इसके बाद गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था. प्रशासन ने इस मामले में दोनों पक्षों को बुलाकर शांति समिति की बैठक की. इस दौरान प्रशासन ने दोनों पक्षों को किसी प्रकार विवाद नहीं करने की अपील की. साथ ही चेतावनी भी दी गई की अगर दोनों पक्षों में विवाद उत्पन्न होता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस दौरान एसडीपीओ कुमार गौरव ने बताया कि प्रेम प्रसंग के मामले में मामूली विवाद उत्पन्न हो गया था. शांति समिति की बैठक कर दोनों पक्ष को समझाया गया है. गांव में विवाद ना बढ़े जिसको लेकर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है .जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल गांव में भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद हैं और मामला फिलहाल शांत है.

AlsoRead:नेशनल स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन के आगाज में बोले CM हेमंत सोरेन – झारखंड की पहचान अब सिर्फ माइंस से नहीं, माइंड से भी होनी चाहिए

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *