Click Here
Click Here
Click Here

आंवले का मुरब्बा: स्वाद के साथ सेहत का खजाना ,रोजाना सेवन से मिलते हैं कई फायदे

NewsWave Desk: आंवले का मुरब्बा न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है. इस में भरपूर विटामिन...

NewsWave Desk: आंवले का मुरब्बा न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है. इस में भरपूर विटामिन C, आयरन, जिंक, कॉपर और फाइबर पाया जाता है, जो शरीर को मजबूती देता है.

बनाने की विधि

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

आंवले का मुरब्बा बनाने के लिए सबसे पहले 500 ग्राम आंवला लें, उन्हें अच्छे से धोकर कांटे या चाकू से हल्का-हल्का कांट लें. फिर इन्हें 2 कप पानी में उबालें और नरम होने पर छान लें। अब 500 से 700 ग्राम चीनी और 2 कप पानी मिलाकर चाशनी तैयार करें. उबले हुए आंवले इस चाशनी में डालें और 1-2 दिन तक भिगोकर रखें. इसके बाद आंवले को हल्की आंच पर तब तक पकाएं जब तक चाशनी गाढ़ी न हो जाए. ठंडा होने पर इसमें इलायची डाल सकते हैं और मुरब्बा को एयरटाइट जार में स्टोर करें.

मुरब्बा का रोजाना सेवन हमारे दिमाग, आंत, लिवर और दिल को तंदुरुस्त रखने में मदद करता है. यह कब्ज, एसिडिटी, पेट की जलन, बवासीर और त्वचा की कई समस्याओं में भी फायदेमंद है.

आंवला मुरब्बा के मुख्य फायदे:

  1. दिल को रखे स्वस्थ: इसमें मौजूद मिनरल्स दिल की बीमारियों से बचाते हैं और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करते हैं.
  2. पीरियड्स के दर्द में राहत: महिलाओं के लिए ये आयरन का अच्छा स्रोत है, इससे पीरियड्स के दौरान पेट दर्द और कमजोरी कम होती है.
  3. पाचन शक्ति बढ़ाता हैं: पेट की समस्याओं जैसे गैस, जलन और अपच में लाभदायक है.
  4. गर्भवती महिलाओं के लिए लाभकारी: गर्भावस्था के दौरान ताकत और पोषण देता है, लेकिन सीमित मात्रा में ही लें.
  5. इम्यून सिस्टम मजबूत करे: विटामिन C की वजह से सर्दी-जुकाम व इंफेक्शन से बचाव करता है.
  6. चेहरे को बनाए चमकदार: स्किन को नेचुरल ग्लो और ठंडक देता है, झुर्रियों और दाग-धब्बों को कम करता है.
  7. अल्सर में राहत: फाइबर की वजह से अल्सर और पेट की जलन में आराम मिलता है.
  8. कब्ज को दूर करे: पुराने कब्ज की समस्या में भी असरदार है.
  9. शरीर की सूजन कम करे: आंतरिक अंगों की सूजन और लिवर की समस्याओं में फायदेमंद है.

आंवले का मुरब्बा रोजाना खाने से शरीर को पोषण, ऊर्जा और रोगों से लड़ने की ताकत मिलती है.

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *