Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

होमगार्ड बहाली में फर्जीवाड़े की आशंका, एक ही पते पर दर्जनों अभ्यर्थियों के चयन पर उठ रहे सवाल

Saraikela/Ranchi: झारखंड गृह रक्षा वाहिनी(होम गार्ड) सरायकेला-खरसावां के अंतर्गत विज्ञापन संख्या 01/2025 के माध्यम से हो रही होमगार्ड बहाली प्रक्रिया विवादों के...

Saraikela/Ranchi: झारखंड गृह रक्षा वाहिनी(होम गार्ड) सरायकेला-खरसावां के अंतर्गत विज्ञापन संख्या 01/2025 के माध्यम से हो रही होमगार्ड बहाली प्रक्रिया विवादों के घेरे में आ गई है. आदित्यपुर और गम्हरिया इलाके में फर्जी आवासीय प्रमाणपत्रों के आधार पर अभ्यर्थियों के चयन का एक बड़ा मामला सामने आया है.डीसी को की गई शिकायतों के मुताबिक चयन प्रक्रिया में भारी अनियमितता बरती गई हैं और संदिग्ध पतों के आधार पर कई अभ्यर्थियों ने मेधा सूची में जगह बनाई है.जांच की मांग कर रहे आवेदकों ने चौंकाने वाले तथ्य प्रस्तुत किए हैं.

एक पते पर 37 आवेदन, 15 का चयन

शिकायत के मुताबिक आदित्यपुर स्थित सद्गुरु वाटिका साईं गार्डन, A-132, वार्ड नंबर-31 के पते पर कुल 37 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था जिनमें से 15 का चयन मेधा सूची में हो चुका है.एक ही आवासीय पते पर इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों का होना प्रशासन की कार्यप्रणाली और प्रमाणपत्र निर्गत करने वाली संस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है.

अन्य पते भी संदिग्ध

चयनितों में कुणाल कुमार,सुधांशु कुमार,प्रिंस कुमार और पम्मी कुमारी जैसे नाम शामिल हैं.अनियमितता का यह खेल केवल एक पते तक सीमित नहीं है. निशांत विहार,वार्ड नंबर-22 के पते पर भी 11 आवेदकों में से 6 का चयन हुआ है.इसके अलावा कई ऐसे अभ्यर्थियों का चयन किया गया है जिनके आवासीय पते पूर्णतः अस्पष्ट हैं. मतेंद्र कुमार,रतन कुमार झा और दीपक कुमार शर्मा जैसे अभ्यर्थियों के पते में केवल वार्ड नंबर और डाकघर का उल्लेख है.जबकि मकान संख्या या सटीक स्थान गायब है.होमगार्ड बहाली में शामिल अन्य अभ्यर्थियों का आरोप है कि बाहरी क्षेत्र के लोगों ने सांठगांठ कर फर्जी आवासीय प्रमाणपत्र बनवाए और स्थानीय कोटे की सीटों पर कब्जा कर लिया है.शिकायतकर्ताओं ने मांग की है कि सभी चयनित अभ्यर्थियों के आवासीय प्रमाणपत्रों का भौतिक सत्यापन कराया जाए और संदिग्ध और अस्पष्ट पते वाले आवेदनों को तत्काल निरस्त किया जाए.

ALSO READ: झारखंड में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति पर विवाद, राज्यपाल ने दूसरी बार फाइल लौटाई 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *