बार-बार हो रहे हैं पिंपल्स? जानिए पोर्स को डीप क्लीन करने का सही और असरदार तरीका

Lifestyle Desk: क्या आपके चेहरे पर बार-बार पिंपल्स निकल आते हैं और आप समझ नहीं पाते कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा...

Lifestyle Desk: क्या आपके चेहरे पर बार-बार पिंपल्स निकल आते हैं और आप समझ नहीं पाते कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है? दरअसल, इसकी एक बड़ी वजह स्किन के पोर्स का बंद हो जाना होता है, जिसमें धूल, ऑयल और डेड स्किन जमा हो जाती है. यही गंदगी आगे चलकर पिंपल्स और ब्रेकआउट्स का कारण बनती है.

स्किन एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर हम अपनी रोज़मर्रा की दिनचर्या में साफ-सफाई से जुड़ी कुछ जरूरी आदतें शामिल कर लें, तो इस समस्या को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है. सही तरीके से स्किन की देखभाल करने पर न सिर्फ पिंपल्स कम होते हैं, बल्कि स्किन भी साफ और हेल्दी नजर आती है.

जी हां, अगर आप अपनी स्किन को अंदर तक साफ रखना चाहते हैं और उसे नेचुरल ग्लो देना चाहते हैं, तो कुछ आसान लेकिन असरदार तरीकों को अपनी डेली रूटीन में शामिल करना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.

प्रोडक्ट्स चुनें और मेकअप हटाना न भूलें

अगर आपकी त्वचा ऑयली है, तो स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का चुनाव बहुत सोच-समझकर करना जरूरी है. ऐसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें जो ऑयल-फ्री या ‘नॉन-कॉमेडोजेनिक’ हों, ताकि पोर्स बंद न हों. साथ ही, अगर आप मेकअप करती हैं, तो रात में सोने से पहले उसे पूरी तरह साफ करना बिल्कुल जरूरी है. मेकअप रह जाने से गंदगी पोर्स में जमा हो जाती है और पिंपल्स बढ़ने लगते हैं.

माइल्ड स्क्रब से पाएँ फायदा

चेहरे को गहराई से साफ रखने के लिए हफ्ते में एक-दो बार हल्का माइल्ड स्क्रब करना बहुत असरदार होता है. इससे डेड स्किन हटती है और पोर्स साफ रहते हैं. लेकिन ध्यान रखें, ज्यादा जोर से या बार-बार रगड़ने से स्किन को नुकसान पहुँच सकता है, इसलिए हमेशा धीरे-धीरे स्क्रब करें.

 सही खानपान से रखें स्किन का ख्याल

सिर्फ बाहरी तौर पर त्वचा की देखभाल ही काफी नहीं है. अंदर से भी अपने शरीर को पोषण देना बहुत जरूरी है. दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं और खाने में ताजे फल और सब्जियों को शामिल करें.

तली-भुनी चीजें और जंक फूड जितना हो सके कम खाएं, क्योंकि ये चेहरे पर पिंपल्स और दाग-धब्बे बढ़ा सकते हैं. एक संतुलित और हेल्दी डाइट आपकी स्किन को अंदर से चमकदार बनाएगी.

साफ-सफाई और सनस्क्रीन से बनाए त्वचा का सुरक्षा कवच

त्वचा को स्वस्थ और दमकती बनाए रखने के लिए रोजमर्रा की छोटी आदतें बहुत मायने रखती हैं. हमेशा ताजगी से धोए हुए तौलिये और तकिए का कवर इस्तेमाल करें. चेहरे को बार-बार हाथ लगाने से बचें, क्योंकि इससे गंदगी और बैक्टीरिया आसानी से त्वचा पर पहुँच सकते हैं. साथ ही, सूरज की हानिकारक किरणों से बचने के लिए रोजाना सनस्क्रीन लगाना न भूलें.

नई दिल्ली की स्वस्तम वेलनेस की कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. नीहारिका गोयल के मुताबिक ये छोटे-छोटे बदलाव अगर नियमित जीवनशैली का हिस्सा बन जाएँ, तो त्वचा साफ़, स्वस्थ और प्राकृतिक चमक वाली बन सकती है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *