Chaibasa : चाईबासा विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल के तहत आसानतलिया से टोकलो रोड तक नए संपर्क पथ के निर्माण की प्रक्रिया तेज की जा रही है. यह सड़क बनने के बाद शहर की यातायात व्यवस्था अधिक सुगम होगी तथा हजारों लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा.

विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि
विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि यह केवल एक सड़क परियोजना नहीं, बल्कि चाईबासा के भविष्य की आधारशिला है. इस संपर्क मार्ग के निर्माण से रेलवे स्टेशन के सेकेंड एंट्री, चांदमारी, तम्बाकू पट्टी बाजार तथा आसपास के क्षेत्रों तक लोगों की आवाजाही आसान होगी. साथ ही शहर में बढ़ते ट्रैफिक का दबाव कम होगा और विकास को नई रफ्तार मिलेगी. उन्होंने कहा चाईबासा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव और शहर को बेहतर सड़क सुविधा से जोड़ना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है. आसानतलिया–टोकलो संपर्क पथ वर्षों से लोगों की आवश्यकता रहा है. इस सड़क के निर्माण से आवागमन सुगम होगा, व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी. मेरी अनुशंसा पर विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति दिलाई गई है और मैं हर योजना को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध हूं. जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही मेरा लक्ष्य है. विधायक ने कहा कि उनकी अनुशंसा पर स्वीकृत विकास योजनाओं के क्रियान्वयन से चाईबासा विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत संरचना मजबूत होगी तथा लोगों को बेहतर सड़क, आवागमन और नागरिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा. क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए आगे भी लगातार प्रयास जारी रहेंगे.

Also Read : थिएटर में धूम मचाने के बाद अब OTT पर आएगी ‘धमाल 4’, जानें कब हो सकती है रिलीज
