विधानसभा समिति ने हजारीबाग में परखी योजनाओं की प्रगति, लंबित मामलों के जल्द निपटारे का निर्देश

Hazaribagh: झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति ने मंगलवार को हजारीबाग परिसदन में विभिन्न विभागों की योजनाओं और कार्यों की समीक्षा की....

हजारीबाग
लंबित मामलों के जल्द निपटारे का निर्देश

Hazaribagh: झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति ने मंगलवार को हजारीबाग परिसदन में विभिन्न विभागों की योजनाओं और कार्यों की समीक्षा की. बैठक की अध्यक्षता समिति की सभापति सह कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव ने की.

लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

समिति ने आपदा प्रबंधन, पेयजल, भवन, शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, खनन, परिवहन समेत कई विभागों की प्रगति की समीक्षा की. अधिकारियों को लंबित मामलों का जल्द निपटारा करने का निर्देश दिया गया.

विस्थापितों की शिकायतों पर गंभीरता

NTPC से विस्थापित परिवारों के मकानों के मूल्यांकन से जुड़ी शिकायतों का भौतिक सत्यापन कराने को कहा गया. वहीं, छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया.

स्कूलों में पौधरोपण पर जोर

समिति ने पीपल, नीम, बरगद और फलदार पौधों का व्यापक स्तर पर रोपण कराने को कहा. विद्यालय परिसरों में विद्यार्थियों की सहभागिता से फलदार पौधे लगाने के निर्देश भी दिए गए.

ALSO READ: कोडरमा: दूधीमाटी में एक ही रात तीन घरों में चोरी, लाखों के जेवरात ले गए चोर

स्वास्थ्य और राजस्व पर भी फोकस

सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में जीवनरक्षक दवाओं के साथ एंटीवेनम उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. साथ ही राजस्व विभागों को निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा करने को कहा गया.बैठक में कांके विधायक सुरेश बैठा, बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *