Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला : सिंहभूम कॉलेज में बैंक काउंटर खोलने की मांग, AIDSO ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

Seraikela : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (AIDSO) ने सिंहभूम कॉलेज परिसर में बैंक काउंटर की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को...

Singhbhum College

Seraikela : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (AIDSO) ने सिंहभूम कॉलेज परिसर में बैंक काउंटर की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर मंगलवार को प्राचार्य को मांग पत्र सौंपा.

छात्रों को हो रही परेशानी

कॉलेज कमेटी के कोषाध्यक्ष समीर कुमार महतो ने बताया कि वर्तमान में सेमेस्टर-7 का नामांकन चल रहा है. लेकिन कॉलेज परिसर में बैंक काउंटर की सुविधा नहीं होने के कारण छात्रों को 4 किलोमीटर दूर नीमडीह स्थित बैंक शाखा में जाकर फीस जमा करनी पड़ रही है. वहां पहले से ही काफी भीड़ रहती है, जिससे छात्रों का कीमती समय बर्बाद हो रहा है. इसके अलावा आने-जाने में अतिरिक्त समय और खर्च भी वहन करना पड़ रहा है. इससे विद्यार्थियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

कॉलेज परिसर में काउंटर जरूरी

AIDSO ने मांग की है कि छात्रों की सुविधा को देखते हुए कॉलेज परिसर में ही एक बैंक काउंटर खोला जाए, ताकि नामांकन और अन्य फीस जमा करने की प्रक्रिया आसान हो सके. इस मौके पर समीर कुमार महतो, राजा प्रमाणिक, सत्यजीत प्रमाणिक, अफशा परवीन, सुनीता महतो, दीपाली महतो सहित अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

Also Read : ईरान के 300 अरब डॉलर मुआवजे की मांग पर ट्रंप का पलटवार, बोले- पहले हमारा हिसाब दो

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *