Ranchi: ग्रामीण विकास विभाग में हुए टेंडर घोटाला मामले के आरोपी असिस्टेंट इंजीनियर राम पुकार राम ने शुक्रवार को रांची स्थित PMLA की विशेष अदालत में सरेंडर किया. सरेंडर के बाद कोर्ट ने असिस्टेंट इंजीनियर राम पुकार राम को जमानत दे दी है. अदालत ने एक लाख रुपये के निजी मुचलके, पासपोर्ट जमा करने और बिना अनुमति देश नहीं छोड़ने की शर्त पर असिस्टेंट इंजीनियर राम पुकार राम की याचिका मंजूर की.
ED की पूरक चार्जशीट पर कोर्ट सख्त, 15 आरोपियों को समन
इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हाल ही में प्रमोद कुमार सहित 14 अन्य आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया है. इस पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने सभी आरोपियों के विरुद्ध समन जारी कर दिया है. मामले की जांच और कानूनी प्रक्रिया आगे जारी है. चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब तक कई आरोपियों ने सरेंडर किया है और उन्हें बेल मिल गई है.

ALSO READ: देवघर में नई सेंट्रल जेल के निर्माण में आएगी तेजी, 23.68 एकड़ ज़मीन का होगा अधिग्रहण
