Click Here
Click Here
Click Here

लेस्लीगंज में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर घायल

Palamu : जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत महावीर मोड़ के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, तेज रफ्तार...

Palamu : जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत महावीर मोड़ के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल युवक की पहचान आसेहर निवासी के रूप में हुई है.

दुर्घटना में युवक का पैर टूटा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि ट्रैक्टर चालक बाइक को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया, दुर्घटना में युवक का पैर टूट गया, वहीं सिर में भी गंभीर चोट आई है, घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई, सूचना मिलते ही लेस्लीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल रेस्क्यू कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मेदिनीनगर भेजा, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Also Read : गिरिडीह: रेड क्रॉस भवन में हास्य योग शिविर का आयोजन. लोगों ने सीखी तनाव दूर करने की तकनीक

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *