Click Here
Click Here
Click Here

बालूमाथ में युवक को जान से मारने की धमकी, परिवार दहशत में

Latehar: जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक युवक और उसके परिवार को जान-माल की...

Latehar: जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक युवक और उसके परिवार को जान-माल की सुरक्षा को लेकर खतरा उत्पन्न हो गया है. ग्राम चंदली निवासी सतिश कुमार ने बालूमाथ थाना में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है.

मारपीट और जबरन एग्रीमेंट कराने का आरोप

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 08 मई 2026 को सतिश कुमार के परिचित अखलेश यादव के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट, जबरन एग्रीमेंट करवाने और वीडियो बनाने की घटना हुई. आरोप है कि इस मामले में डब्बू साहु उर्फ शिवपूजन साहु, पिता दिनेश प्रसाद साहू, उनके पुत्र प्यूष साहू, पिता डब्बू उर्फ शिवपूजन साहू, ग्राम हेसालोंग, थाना मैकक्लुस्कीगंज, जिला रांची सहित 10-12 अज्ञात लोग शामिल थे.

नाम जोड़कर फंसाने की कोशिश

पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने दबाव बनाकर सतिश कुमार का नाम भी इस मामले में जोड़ दिया और उन्हें फंसाने की साजिश रची. आवेदन में कहा गया है कि आरोपियों ने बहला-फुसलाकर बुलाने, लोकेशन पता करने और पकड़वाने की कोशिश की.

Also Read: हाथियों के झुंड ने ग्रामीण को कुचला, गंभीर रूप से घायल

जान से मारने की दी धमकी

पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने धमकी दी कि जब तक सतिश कुमार को पकड़ा नहीं जाएगा, तब तक वीडियो डिलीट नहीं किया जाएगा. साथ ही खुलेआम कहा गया कि “जहां भी सतिश यादव को पकड़ेंगे, वहीं जान से मार देंगे.” पूरे परिवार को नुकसान पहुंचाने और झूठे केस में फंसाने की भी धमकी दी गई है.

परिवार में दहशत का माहौल

सतिश कुमार ने बताया कि घटना के बाद से पूरा परिवार दहशत में है और उनकी जान को गंभीर खतरा बना हुआ है. मामले को लेकर बालूमाथ थाना में आवेदन देकर सन्हा दर्ज करने, परिवार को सुरक्षा देने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *