Click Here
Click Here
Click Here

विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के तहत आद्रा मंडल में प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता और कार्रवाई तेज

Saraikela: भारतीय रेल द्वारा 15 मई 2026 से 5 जून 2026 तक आयोजित “विश्व पर्यावरण दिवस अभियान–2026” के अंतर्गत आद्रा मंडल में...

Saraikela: भारतीय रेल द्वारा 15 मई 2026 से 5 जून 2026 तक आयोजित “विश्व पर्यावरण दिवस अभियान–2026” के अंतर्गत आद्रा मंडल में पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक प्रदूषण के विरुद्ध जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसी क्रम में मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं रेलवे आवासीय परिसरों में एकल उपयोग प्लास्टिक के प्रयोग पर रोक लगाने के लिए जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया.

स्टेशनों पर चलाया गया जागरूकता अभियान

“विश्व पर्यावरण दिवस–2026” की थीम के तहत अनारा, पुरुलिया, आद्रा, बांकुड़ा तथा मंडल के अन्य स्टेशनों पर खाद्य स्टॉल संचालकों, रेलवे कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों को एकल उपयोग प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया. अभियान के दौरान बताया गया कि एकल उपयोग प्लास्टिक पर्यावरण के लिए अत्यंत हानिकारक है और यह गैर-जैव अपघटनीय होने के कारण लंबे समय तक प्रदूषण फैलाता है.

प्रवर्तन कार्रवाई और विकल्पों पर जोर

अभियान के दौरान स्टॉल संचालकों एवं आम नागरिकों को एकल उपयोग प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े या जूट के थैले, कागज के कप-प्लेट, कुल्हड़ तथा बायोडिग्रेडेबल उत्पादों के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया. वाणिज्य एवं पर्यावरण विभाग की संयुक्त टीम ने स्टेशनों पर औचक निरीक्षण कर प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री जब्त की तथा नियमानुसार जुर्माना भी लगाया.

नुक्कड़ नाटक और प्रतियोगिताओं का आयोजन

आद्रा स्टेशन पर यात्रियों के बीच पंपलेट वितरित किए गए और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्लास्टिक के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई. वहीं रेलवे आवासीय कॉलोनियों में बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता और स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया.

रेलवे ने किया सहयोग की अपील

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, आद्रा ने कहा कि रेलवे पर्यावरण संरक्षण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा, “एकल उपयोग प्लास्टिक पर रोक केवल कानून का पालन नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी भी है.” उन्होंने स्टॉल संचालकों, यात्रियों और रेलकर्मियों से प्लास्टिक मुक्त स्टेशन अभियान में सहयोग की अपील की.

प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीन और रिफिलिंग कियोस्क पर फोकस

उन्होंने जानकारी दी कि अभियान के तहत आद्रा मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीनें स्थापित की गई हैं और पानी के लिए रिफिलिंग कियोस्क को बढ़ावा दिया जा रहा है.

5 जून तक चलेंगे विशेष कार्यक्रम

आद्रा मंडल द्वारा 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस तक स्वच्छता शपथ, पौधरोपण और विशेष सफाई अभियान भी चलाया जाएगा.

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *