Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर जागरूकता वाहन रवाना, जिलेभर में चलेगा विशेष अभियान

Chaibasa: 15 जून 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल संचालन और जन-जागरूकता के उद्देश्य से पश्चिमी सिंहभूम...

Chaibasa: 15 जून 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल संचालन और जन-जागरूकता के उद्देश्य से पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय परिसर से जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. यह वाहन जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों और ग्रामीण क्षेत्रों में घूमकर लोगों को अभियान के प्रति जागरूक करेगा.

इस अवसर पर DC मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार और सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी मौजूद रहे. उपायुक्त ने कहा कि कृमि संक्रमण बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को प्रभावित करता है, इसलिए सभी पात्र बच्चों तक कृमिनाशक दवा पहुंचाना बेहद जरूरी है. उन्होंने अभिभावकों, शिक्षकों और स्वास्थ्यकर्मियों से अभियान को सफल बनाने की अपील की.

उप विकास आयुक्त ने कहा कि यह अभियान स्वास्थ्य, शिक्षा और समाज कल्याण विभाग के संयुक्त प्रयास से चलाया जा रहा है, जिसका लक्ष्य अधिकतम बच्चों तक दवा पहुंचाना है. वहीं सिविल सर्जन ने बताया कि 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों और किशोर-किशोरियों को एल्बेंडाजोल की दवा दी जाएगी, जो पूरी तरह सुरक्षित है.

जिला प्रशासन ने लोगों से की अपील 

उन्होंने बताया कि कृमि संक्रमण से बच्चों में खून की कमी, कुपोषण, कमजोरी और पढ़ाई में ध्यान न लगने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इस अभियान के तहत स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य संस्थानों में दवा खिलाई जाएगी. साथ ही मॉप-अप दिवस पर छूटे हुए बच्चों को भी दवा दी जाएगी. जागरूकता वाहन लोगों को स्वच्छता, हाथ धोने की आदत और कृमि संक्रमण से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करेगा. जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को इस अभियान के तहत दवा अवश्य दिलाएं.

ALSO READ: वनों की सुरक्षा और रोजगार के लिए 38.43 करोड़ मंजूर, शत-प्रतिशत डिजिटल और डीबीटी से होगा भुगतान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *