NewswaveDesk:ज्येष्ठ माह का पहला बड़ा मंगल 5 मई यानी कल है. महाकुंभ के वायरल साध्वी हर्षा रिछारिया ने ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल के दिन हनुमान जी के पूजन विधि बताई है. कहते हैं कि ज्येष्ठ के बड़े मंगल के दिन विधिवत पूजा करने से बजरंगबली प्रसन्न होते हैं. ऑर उनका कृपया बना रहता है.
आखिर बड़ा मंगल क्यों महत्वपूर्ण है?
हर्षा रीछरिया ने अपने ऑफिसियल Instagram पर बताया कि भीम को अपने शक्ति का अहंकार हो गया थ, तब हनुमान जी ने वृद्ध वानर का रूप धारण कर उनकी परीक्षा ली. जब हनुमान ने अपनी पुंछ भीम से हटाने को कहा तो भीम ने अपनी पूरी ताकत लगा दी. लेकिन वो हनुमान का पुंछ नहीं पाए. तब जाकर भीम को हनुमान जी महिमा का ज्ञान हुआ. यह घटना ज्येष्ठ माह के मंगल को हुई थी, इसलिए इसे बुढ़वा मंगल कहा जाता है.
ज्येष्ठ मंगलवार की पूजन सामग्री लिस्ट
लाल फूल
सिंदूर
चमेली का तेल
जनेऊ
तुलसी दल या पान का बीड़ा
बूंदी/ लड्डू
दीप ऑर धूप
बड़े मंगल की सरल पूजन विधि
हर्षा रिछारिया ने बताया कि मंगलवार को सुबह स्नान कर स्वच्छ लाल या पीले वस्त्र धरण करें. फिर हानुमान जी को सिंदूर ऑर चमेली का तेल अर्पित करें. इसके बाद दीप जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें. यथाशक्ति दान करें.
बड़े मंगल पर यह काम करें
हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा करें
हनुमान चालीसा या सुंदर कांड का पाठ करना शुभकारी
हनुमान जी को चोला चढ़ाएं
व्रत पूजा के बाद दान -पुण्य करें
Also Read:लोहरदगा में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, 09 मई को आयोजन
