Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

विशाखापट्टनम में बहरागोड़ा के श्रमिक की मौत: सीएम हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान, पार्थिव शरीर लाने के निर्देश

Ranchi: सीएम हेमंत सोरेन ने आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में जान गंवाने वाले राज्य के श्रमिक गोविंद मुंडा के पार्थिव शरीर को...

Ranchi: सीएम हेमंत सोरेन ने आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में जान गंवाने वाले राज्य के श्रमिक गोविंद मुंडा के पार्थिव शरीर को वापस लाने के लिए त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया है.पूर्व विधायक कुणाल षडंगी के सोशल मीडिया पर किए गए अनुरोध के बाद, मुख्यमंत्री ने राज्य के माइग्रेंट सेल को मामले में हस्तक्षेप करने और परिजनों की सहायता करने को कहा है.

पूरा मामला और सीएम का एक्शन

पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत सांद्रा पंचायत के निवासी गोविंद मुंडा रोजी-रोटी की तलाश में विशाखापट्टनम गए थे.प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह 9:00 से 9:30 के बीच उनकी आकस्मिक मृत्यु हो गई.

घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक कुणाल षडंगी ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री को इस त्रासदी से अवगत कराया.उन्होंने लिखा कि पीड़ित परिवार अपने परिजन के पार्थिव शरीर को घर लाने में असमर्थ है, अतः सरकार इस पर संज्ञान ले.

मुख्यमंत्री का निर्देश

मामला संज्ञान में आते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने माइग्रेंट सेल को निर्देशित किया है कि विशाखापट्टनम प्रशासन से समन्वय स्थापित कर मृतक के पार्थिव शरीर को अविलंब झारखंड लाने की व्यवस्था की जाए, ताकि अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में गरिमापूर्ण तरीके से हो सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *