संसद में झारखंड के हक की सबसे बुलंद आवाज बनेंगे बैजनाथ राम : कल्पना सोरेन

Ranchi : झारखंड से राज्यसभा चुनाव की सियासी बिसात बिछते ही महागठबंधन ने अपनी एकजुटता और जीत का भरोसा जताते हुए हुंकार...

Ranchi : झारखंड से राज्यसभा चुनाव की सियासी बिसात बिछते ही महागठबंधन ने अपनी एकजुटता और जीत का भरोसा जताते हुए हुंकार भर दी है. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की फायरब्रांड नेता और विधायक कल्पना सोरेन ने महागठबंधन के वरिष्ठ प्रत्याशी बैजनाथ राम के नामांकन दाखिल करने पर उन्हें बधाई देते हुए इसे राज्य के अधिकारों की लड़ाई का एक बड़ा टर्निंग पॉइंट बताया है. कल्पना सोरेन ने साफ किया कि बैजनाथ राम का लंबा सियासी तजुर्बा दिल्ली के गलियारों में झारखंड की जनभावनाओं को एक नई धार देगा.

बैजनाथ की जमीनी पकड़ और अनुभव महागठबंधन की ताकत

बैजनाथ राम के अनुभव और जमीनी पकड़ को महागठबंधन की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कल्पना सोरेन ने कहा कि बैजनाथ राम का लंबा राजनीतिक अनुभव, जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण और सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता निश्चित रूप से संसद में झारखंड की आवाज को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी.
उन्होंने पूरा भरोसा जताया कि राज्यसभा चुनाव में शानदार विजय हासिल कर बैजनाथ राम न सिर्फ राज्य के हितों और अधिकारों की रक्षा करेंगे, बल्कि झारखंड के स्वाभिमान को देश के सबसे बड़े सदन में मजबूती से रखेंगे.

 

ALSO READ झूठे हलफनामे के आरोप में घिरे चतरा जिला परिषद अध्यक्ष अताउल रहमान, HC ने मांगा जवाब

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *