हमलावरों ने वार्ड सदस्य पर किया चाकू से हमला, सीसीटीवी कैद हुई घटना

Bokaro : वार्ड संख्या 13 के जनप्रतिनिधि मंजय साव पर बीती रात हमलावरों ने चाकू और अन्य चीजों से जानलेवा हमला किया....

Bokaro : वार्ड संख्या 13 के जनप्रतिनिधि मंजय साव पर बीती रात हमलावरों ने चाकू और अन्य चीजों से जानलेवा हमला किया. घटना रात साढ़े दस की है. घायल व्यक्ति ने भागकर बचाई जान. पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई. मामला बोकारो के जरीडीह थाना क्षेत्र के टांड़ बालीडीह पंचायत स्थित न्यू शांति नगर की है. इस घटना में मंजय के सर पर चोट लगी. जिसका इलाज जरीडीह सामुदायिक स्वास्थय केंद्र में किया गया. फिलहाल वो खतरे से बाहर है. घटना के बाद जरीडीह थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज आदि के माध्यम से आरोपी युवकों को पकड़ने में जुट गई है.

घटना के बारे में मंजय साव ने बताया कि उसके बड़े भाई की कार है, जिसके लिए शशि वर्णवाल को चालक के रूप में रखा गया है. बीती रात वह गाड़ी को डैमेज कर के लाया. इस बात को लेकर उसने शशि को कल से कार नहीं चलाने की बात कही. इस बात को लेकर दोनों में बहस हुई. जिसके बाद शशि अपने कुछ साथियों के साथ करीब साढ़े दस बजे वापस आया और मंजय को अकेला देख दो हमलावरों ने हमला कर दिया. हमला होने पर मंजय घर की ओर भागा, पीछे से दोनों हमलावार भी दौड़े. किसी तरह मंजय घर का गेट खोल अंदर प्रवेश कर अपनी जान बचाई. मंजय ने कहा कि इसके पहले भी शशि कई बार वाहन एक्सिडेंट कर ला चुका है.

 

ALSO READ : पलामू : ससुराल आएं युवक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, मातम में बदली शादी की खुशियां

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *