प्रेमिका से शादी की जिद में हाई वोल्टेज ड्रामा, घंटों पुलिस और ग्रामीणों की सांसें अटकी रहीं

Giridih: बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मोतीलेदा गांव में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब गांव का एक युवक फिल्म शोले...

Giridih: बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मोतीलेदा गांव में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब गांव का एक युवक फिल्म शोले के ‘वीरू’ की तरह करीब 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया. युवक की पहचान मोतीलेदा निवासी संजय रजक के रूप में हुई है, जो प्रेमिका से शादी कराने की मांग को लेकर टावर पर जा बैठा.

200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक

जानकारी के अनुसार संजय रजक का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है, लेकिन दोनों के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं हैं. इसी बात से नाराज होकर युवक सोमवार सुबह अचानक करीब 200 फीट ऊंचेमोबाइल टावर पर चढ़ गया और ऊपर से ही शादी कराने की जिद पर अड़ गया.

गांव में मचा हड़कंप 

युवक के टावर पर चढ़ते ही गांव में हड़कंप मच गया. देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई. सूचना मिलने पर बेंगाबाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवक को नीचे उतारने के लिए घंटों मशक्कत करती रही.

Read Also: तमाड़ में आज बंद का ऐलान, पीजी कॉलेज की मांग को लेकर उबाल

अनहोनी की आशंका से सहमे लोग 

पुलिस और ग्रामीण लगातार युवक को समझाने में जुटे रहे, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा रहा. युवक की इस हरकत से इलाके में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा. वहीं टावर के नीचे मौजूद लोगों की नजरें लगातार युवक पर टिकी रहीं और किसी अनहोनी की आशंका से लोग सहमे रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *