बांग्लादेशी घुसपैठ के आरोपी रॉनी मंडल ने सुप्रीम कोर्ट से लगाई जमानत की गुहार

Ranchi: बांग्लादेशी घुसपैठ से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में आरोपित बांग्लादेशी मूल की महिला रॉनी मण्डल ने सुप्रीम कोर्ट से अपनी जमानत...

Ranchi: बांग्लादेशी घुसपैठ से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में आरोपित बांग्लादेशी मूल की महिला रॉनी मण्डल ने सुप्रीम कोर्ट से अपनी जमानत के लिए गुहार लगाई है. रॉनी मंडल ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है. रॉनी मंडल को पिछले वर्ष दिसंबर महीने में झारखंड हाईकोर्ट ने जमानत देने से इनकार करते हुए उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी. बांग्लादेशी घुसपैठ से जुड़े इस मामले में रॉनी मंडल, समीर चौधरी, पिंटू हलधर और पिंकी बासु को ED ने वर्ष 2025 में गिरफ्तार किया था. उक्त सभी के खिलाफ ED ने PC (प्रोसिक्यूशन कंप्लेन) भी दाखिल की है.

यह भी पढ़ें : दोरहिया में भू-माफियाओं के खिलाफ बिगुल: ‘रास्ता और रैयती जमीन हड़पने नहीं देंगे’-राजेश यादव

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *