पलामू : सरकारी बस स्टैंड से हटेगा अतिक्रमण, नगर निगम ने दी अंतिम चेतावनी

Palamu : जिला के मेदिनीनगर स्थित सरकारी बस डिपो परिसर और आसपास के क्षेत्रों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए मेदिनीनगर नगर...

पलामू सरकारी बस स्टैंड

Palamu : जिला के मेदिनीनगर स्थित सरकारी बस डिपो परिसर और आसपास के क्षेत्रों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए मेदिनीनगर नगर निगम ने सख्त रुख अपना लिया है. मेदिनीनगर नगर निगम के नगर आयुक्त के निर्देशानुसार बस स्टैंड क्षेत्र में सब्जी विक्रेताओं और थोक व्यापारियों की ओर से किए गए अवैध कब्जे को हटाने के लिए निगम की ओर से लाउडस्पीकर के जरिए मुनादी कराकर सभी दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी जारी की गई है. निगम प्रशासन ने साफ कर दिया है कि व्यापारी स्वयं समय रहते अपनी दुकानों और सामानों को हटा लें, अन्यथा निगम की ओर से कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.

बसों और आम लोगों को हो रही परेशानी

​​मामले की जानकारी देते हुए नगर निगम के सिटी मिशन मैनेजर सतीश कुमार ने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देश पर यह कार्रवाई की जा रही है, क्योंकि बस डिपो परिसर में अवैध रूप से सब्जी व थोक दुकानें सजा लेने के कारण बसों के आवागमन में भारी परेशानी हो रही है. इसके साथ ही आम यात्रियों को भी आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.

खुद से खाली नहीं करने पर निगम करेगी कार्रवाई

उन्होंने बताया कि प्राथमिक चरण में सभी विक्रेताओं को समझा-बुझाकर अतिक्रमण खुद से हटाने का अवसर दिया जा रहा है. अगर दी गई चेतावनी के बाद भी व्यापारियों ने खुद से सड़कों और डिपो परिसर को खाली नहीं किया, तो नगर निगम की टीम अभियान चलाकर अवैध कब्जे को हटाएगी. इस दौरान सामानों की जब्ती के साथ जुर्माना वसूला जाएगा और संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. इस अभियान के दौरान नगर निगम के सिटी मिशन मैनेजर सतीश कुमार, सीएलटीसी गुरुदयाल सिंह और शरेयान खान समेत निगम के अन्य कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

 

ALSO READ : द न्यूयॉर्क टाइम्स के लेख पर भारत ने दर्ज की आपत्ति, कहा – पाकिस्तानी कश्मीर जैसी कोई चीज नहीं

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *