बैंक ऑफ बड़ौदा के स्टाफ अपने आवास में पाए गए मृत, परिवार वालों जताई हत्या की आशंका

Ranchi: बोकारो जिले के गोमिया थाना इलाके में बैंक ऑफ बड़ौदा के स्टाफ अपने आवास में मृत पाए गए. मृतक बैंक कर्मी...

सांकेतिक तस्वीर

Ranchi: बोकारो जिले के गोमिया थाना इलाके में बैंक ऑफ बड़ौदा के स्टाफ अपने आवास में मृत पाए गए. मृतक बैंक कर्मी की पहचान विनय कुमार सिंह के रूप में हुई है. वह पिंडराजोरा थाना इलाके के रहने वाले थे. बताया जा रहा है कि बैंक कर्मी विनय कुमार सिंह आज शाम को ड्यूटी कर अपने आवास आए थे. इसके बाद मृत अवस्था में पाए गए.

इस मामले को लेकर परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है. मृतक कुमार सिंह गले के ऊपर रस्सी बंधा हुआ है, जिसके कारण परिवार वालों ने आत्महत्या नहीं हत्या बता रहे हैं. फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है.

यह भी पढ़ें: सीएनटी एक्ट में खेल करने वाले रिटायर्ड अफसर पर फिर कसेगा शिकंजा, बर्खास्तगी भले रद्द पर नए सिरे से शुरू होगी पेंशन वाली जांच

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *