Click Here
Click Here
Click Here

BCCL ने NRS Linkage और CIL SWMAE-Auction उपभोक्ताओं के साथ की संवादात्मक बैठक

धनबाद: भारत कोकिंग को लिमिटेड ने बेहतर कोयला प्रेषण को बढ़ावा देने और उपलब्ध कोयला स्टॉक के प्रभावी क्लीयरेंस के उद्देश्य से...

Dhanbad BCCL
BCCL ने की संवादात्मक बैठक

धनबाद: भारत कोकिंग को लिमिटेड ने बेहतर कोयला प्रेषण को बढ़ावा देने और उपलब्ध कोयला स्टॉक के प्रभावी क्लीयरेंस के उद्देश्य से कोयला नगर धनबाद स्थित अन्नपूर्णा हॉल में NRS Linkage तथा cil swma e- auction उपभोक्ताओं के साथ एक संवादात्मक बैठक आयोजित की.  बैठक में कंपनी से जुड़े कोयला व्यवसाययों, विभिन्न औद्योगिक क्षेत्र के प्रतिनिधियों और उपभोक्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपने सुझाव और विचार साझा किए. कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत कोकिंग को लिमिटेड के अध्यक्ष सह- प्रबंध निदेशक मनोज कुमार अग्रवाल ने की.

सुविधाओं और प्रोत्साहनत्मक पहलों की भी जानकारी साझा की गई

कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों के स्वागत और कोल इंडिया गीत के साथ हुई. स्वागत संबोधन में महाप्रबंधक (मार्केटिंग एवं सेल्स) हितेश वर्मा ने कहा कि उपभोक्ताओं के साथ प्रत्यक्ष संवाद से उनकी अपेक्षाओं और आवश्यकताओं को समझने में मदद मिलती है, जिससे कोयला आपूर्ति गुणवत्ता और प्रेषण से संबंधित व्यवस्थाओं को और प्रभावी बनाया जा सकता है.  बैठक के दौरान कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध कराए जा रहे प्रावधानों सुविधाओं और प्रोत्साहनत्मक पहलों की भी जानकारी साझा की गई. बताया गया की पावर सेक्टर के अलावा कंपनी अपने उपभोक्ता आधार का विस्तार करते हुए NRS LINKAGE AUCTION के तहत बड़ी मात्रा में कोयले की पेशकश की जा रही है.  हाल ही में आयोजित TRANCHE-9 में विभिन्न क्षेत्रों के लिए लगभग 20 मिलियन टन कोयला ऑफर किया गया है.

विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा

बैठक में स्टील सेक्टर के भोक्ताओं को प्रोत्साहित करने और इस क्षेत्र में कोयला डिस्पैच बढ़ाने के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की गई.
कोयले की गुणवत्ता से जुड़े मुद्दे पर भी बैठक में विशेष चर्चा हुई. बताया गया कि प्रत्येक क्षेत्र को इस विषय में संवेदनशील बनाया गया है और एरिया के महाप्रबंधक स्वयं खदानों की फेस का निरीक्षण कर रहे हैं तथा साइडिंग तक कोयले का प्रयोग वाहन की निगरानी कर रहे, ताकि गुणवत्ता से कोई समझौता ना हो.

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया, निदेशक (तकनीकी- संचालन) संजय कुमार सिंह ,निदेशक (वित्त) राजेश कुमार, महाप्रबंधक (मार्केटिंग एवं सेल्स) हितेश वर्मा सहित विभिन्न क्षेत्रों के महाप्रबंधक एरिया सेल्स ऑफिसर क्षेत्रीय सेल्स विभाग की प्रतिनिधि तथा मुख्यालय के मार्केटिंग एवं सेल्स विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: रांची: ईद, सरहुल और रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *