Click Here
Click Here

कोडरमा में लंबित आवास योजनाओं का बीडीओ ने किया निरीक्षण

Koderma: प्रखंड विकास पदाधिकारी मरकच्चो हुलास महतो द्वारा शुक्रवार को ग्राम पंचायत डगरनवां एवं कादोडीह के विभिन्न गांवों में अबुआ आवास योजना...

Koderma: प्रखंड विकास पदाधिकारी मरकच्चो हुलास महतो द्वारा शुक्रवार को ग्राम पंचायत डगरनवां एवं कादोडीह के विभिन्न गांवों में अबुआ आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के लंबित आवासों का निरीक्षण किया. किस्त प्राप्ति के बाद भी आवास पूर्ण नहीं करने वाले सभी लाभुकों को सख्त हिदायत दी गई तथा सरकारी राशि के दुरुपयोग के कारण सरकारी योजनाओं से वंचित किए जाने की बात कही गई. साथ ही 10 दिनों के भीतर आवास निर्माण कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया गया.

लाभुकों को 10 दिनों में आवास पूरा करने का निर्देश

लंबित आवास रखने वाले लाभुकों में सुखदेव राय, तारा देवी, ढोड़न राय, जमुना देवी, रेखा देवी, बच्चन देवी, संगीता देवी, कैलाश देवी, राजकुमार तुरी, सुसनी देवी, नीलम देवी तथा मुनिया देवी शामिल हैं. सभी लाभुकों को 10 दिनों के भीतर योजना को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. निरीक्षण के दौरान प्रखंड समन्वयक रवि कुमार, संबंधित पंचायत सचिव करण कुमार साव (कादोडीह), विमलेश पासवान (डगरनवां), ग्राम रोजगार सेवक एवं पंचायत सहायक उपस्थित थे.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

ALSO READ: NTPC, केरेडारी में ‘सालार’ जैसा खौफ: जिसके पास ‘SGP’ का स्टीकर, कोल ब्लॉक में उसी का चलेगा हाइवा!

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *