लोहरदगा: 15 से 24 जून तक चलेगा विशेष नामांकन अभियान, दिव्यांग बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य

विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के नामांकन को लेकर जिला स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित Lohardaga: उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में आज...

  • विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के नामांकन को लेकर जिला स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित

Lohardaga: उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभाकक्ष में विशेष नामांकन अभियान को लेकर जिला स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय बैठक हुई. बैठक में दिव्यांग एवं विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (CWSN) के शत-प्रतिशत नामांकन को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न विभागों की भूमिका एवं कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई. उपायुक्त ने कहा कि जिले में 15 से 24 जून 2026 तक विशेष नामांकन अभियान चलाया जाएगा. विद्यालयों द्वारा अपने-अपने पोषक क्षेत्रों में 3 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का सर्वेक्षण किया गया है. सर्वेक्षण के दौरान चिन्हित विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन विद्यालयों में सुनिश्चित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि किसी भी दिव्यांग बच्चे को शिक्षा से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा और इसी उद्देश्य से यह विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है. विद्यालयों में नामांकन की प्रक्रिया 21 से 24 जून तक चलेगी.

यह भी पढ़ें: NTPC, केरेडारी में ‘सालार’ जैसा खौफ: जिसके पास ‘SGP’ का स्टीकर, कोल ब्लॉक में उसी का चलेगा हाइवा!

डीसी ने उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की

बैठक में अभियान की चरणबद्ध कार्ययोजना की समीक्षा की गई. इसके तहत 16 जून को प्रखंड स्तर पर बैठक कर रणनीति तैयार की जाएगी जबकि 17 जून को विद्यालय, पंचायत, आंगनबाड़ी केंद्र एवं पंचायत सचिवालय स्तर पर दिव्यांग बच्चों की सूची तैयार की जाएगी. 18 एवं 19 जून को जिला और प्रखंड स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जाएगा. उपायुक्त ने विद्यालयों में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं की भी समीक्षा की. इस दौरान रैंप, हैंड्रिल युक्त रैंप, दिव्यांग अनुकूल शौचालय एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति पर चर्चा की गई. जिन विद्यालयों में ये सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, वहां आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.

यह भी पढ़ें: खस्सी चोरी के आरोप में दो युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़े, पुलिस ने लिया हिरासत में

पात्र बच्चों को उपलब्ध कराएं सारी सुविधा: DC

बैठक में दिव्यांग बच्चों को प्रदान की जाने वाली विभिन्न सुविधाओं जैसे एस्कॉर्ट एवं ट्रांसपोर्ट भत्ता, रीडर भत्ता तथा गृह आधारित शिक्षण की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिन पात्र बच्चों को इन सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है, उन्हें शीघ्र लाभान्वित किया जाए. चिन्हित दिव्यांग बच्चों के यूडीआईडी (UDID) कार्ड निर्माण के लिए सिविल सर्जन को विशेष शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया गया. वहीं समाज कल्याण विभाग, पंचायती राज विभाग एवं जिला बाल संरक्षण इकाई को 3 से 18 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे बच्चों की पहचान करने का निर्देश दिया गया, जो अब तक विद्यालयों में नामांकित नहीं हैं. बैठक में उप विकास आयुक्त राज महेश्वरम, सिविल सर्जन डॉ. राजू कच्छप, जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर, जिला शिक्षा अधीक्षक अभिजीत कुमार, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार, सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, बीपीओ एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *