पत्ता तोड़ने गए दंपति पर भालू का हमला, पति गंभीर रूप से घायल

Lohardaga: पेशरार थाना क्षेत्र के बोंडोबार गांव स्थित हड़हा-मड़हा पहाड़ में पत्ता तोड़ने गए एक दंपति पर जंगली भालू ने हमला कर...

Lohardaga: पेशरार थाना क्षेत्र के बोंडोबार गांव स्थित हड़हा-मड़हा पहाड़ में पत्ता तोड़ने गए एक दंपति पर जंगली भालू ने हमला कर दिया. हमले में कंदरू नगेसिया गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी पत्नी बिफनी नगेसिया ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. घटना के बाद ग्रामीणों ने घायल को जंगल से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया. घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगली जानवरों के बढ़ते आतंक पर रोक लगाने, सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है.

ALSO READ:झारखंड पुलिस के सभी थाना और ओपी प्रभारियों दिया जाएगा ट्रेनिंग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *