Click Here
Click Here
Click Here

बंगाली बैंगन भुजा: दाल-चावल का स्वाद दुगना करने वाली आसान रेसिपी

  News Desk :अगर आपको बैंगन पसंद है और कुछ जल्दी और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो बैंगन भुजा आपके लिए बेस्ट...

 

News Desk :अगर आपको बैंगन पसंद है और कुछ जल्दी और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो बैंगन भुजा आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. यह रेसिपी वेस्ट बंगाल की रसोई से आया है और पूरे देश में अपनी खास पहचान रखता है. यह बनाने में आसान और खाने में लाजवाब, यह बाहर से हल्का क्रिस्पी और अंदर से नरम होता है. इसे दाल-चावल या खिचड़ी के साथ परोसा जा सकता है.

आइए जानें इसे बनाने का तरीका:

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

सामग्री:

  • गोल बैंगन – 1 बड़ा
  • हल्दी पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • नमक – स्वाद के अनुसार
  • चीनी – ½ छोटा चम्मच
  • सरसों का तेल – तलने के लिएसामग्री:
  • गोल बैंगन – 1 बड़ा
  • हल्दी पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • नमक – स्वाद के अनुसार
  • चीनी – ½ छोटा चम्मच
  • सरसों का तेल – तलने के लिए

बनाने की आसान विधि:

  • बैंगन को धोकर सुखाएं और लगभग ½ इंच मोटे गोल स्लाइस काट लें.
  • हल्दी, लाल मिर्च, नमक और चीनी मिलाकर बैंगन के स्लाइस में दोनों तरफ अच्छे से लगाएं. 5-10 मिनट के लिए रख दें.
  • पैन में 2-3 चम्मच सरसों का तेल गरम करें. धीमी आंच पर बैंगन के स्लाइस डालकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें.
  • स्लाइस पलटकर दूसरी तरफ भी सुनहरा होने तक पकाएं.

टॉप टिप्स:

  • थोड़ी सी चीनी डालने से बैंगन भाजा का स्वाद और रंग दोनों निखर जाते हैं.
  • असली स्वाद सरसों के तेल से आता है; रिफाइंड तेल में वही जायका नहीं आता.
  • इसे हमेशा गर्मा-गर्म परोसें, ठंडा होने पर यह नरम हो सकता है.
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *