Bandgaon: प्रखंड के कराईकेला ग्राम निवासी तापस सारंगी एवं सुनेन्दु सारंगी की माताजी स्व. मालती सारंगी के श्राद्ध भोज में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. विजय सिंह गागराई एवं भाजपा नेता ललित नारायण ठाकुर शामिल हुए. नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित कर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.
इस अवसर पर डॉ. विजय सिंह गागराई ने कहा कि स्व. मालती सारंगी एक सरल, धार्मिक एवं समाजसेवी महिला थीं. उनका जीवन परिवार एवं समाज के प्रति समर्पित रहा. उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है. उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें.

यह भी पढ़ें: खूंटी सदर अस्पताल में डीसी का ‘कमिश्नर’ स्टाइल रेड, औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप
