बिहार राजनीति में BJP का नया दांव: अरविंद शर्मा को विधान परिषद भेजने की तैयारी

Bihar Desk : बिहार की राजनीति में एक अहम हलचल के बीच भारतीय जनता पार्टी ने विधान परिषद की खाली सीट के...

Bihar Desk :  बिहार की राजनीति में एक अहम हलचल के बीच भारतीय जनता पार्टी ने विधान परिषद की खाली सीट के लिए अपने विश्वसनीय संगठन नेता अरविंद शर्मा (सूर्यकुमार शर्मा) को उम्मीदवार बनाया है. यह सीट पूर्व मंत्री मंगल पांडे के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी. विधानसभा कोटे की इस सीट पर भाजपा के पास पर्याप्त संख्या बल होने के कारण अरविंद शर्मा की जीत लगभग तय मानी जा रही है. विपक्ष की ओर से अब तक कोई मजबूत उम्मीदवार सामने नहीं आने से मुकाबला एकतरफा दिख रहा है.

Also Read : कोल इंडिया कर्मियों को बड़ी राहत: यूनिफॉर्म नियमों में बदलाव, अब बिल जमा करने के लिए मिलेगा दोगुना समय

संगठन में मजबूत पकड़, शांत रणनीतिकार की पहचान

अरविंद शर्मा फिलहाल पार्टी के प्रदेश मुख्यालय के प्रभारी हैं और लंबे समय से संगठन के अहम कार्यों को संभालते आ रहे हैं. उन्हें यह जिम्मेदारी सम्राट चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद दी गई थी. शांत स्वभाव, बेहतर समन्वय और रणनीतिक सोच के कारण वे पार्टी के भरोसेमंद चेहरों में गिने जाते हैं. पार्टी के अंदर उन्हें एक ऐसे कार्यकर्ता के रूप में देखा जाता है, जो बिना चर्चा में आए संगठन को मजबूत करने का काम करते हैं.

Also Read : उत्पाद सिपाही परीक्षा धांधली केस में पुलिस ने सौंपी करीब 1000 पेज की केस डायरी

चुनाव प्रक्रिया तय, 12 मई को तस्वीर साफ होने की संभावना

इस चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 30 अप्रैल रखी गई है. 2 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 4 मई तक नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. जरूरत पड़ने पर 12 मई को मतदान होगा और उसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे. इस सीट का कार्यकाल 6 मई 2030 तक रहेगा.

Also Read : सरायकेला: बेटी की शादी में व्यस्त परिवार, सूने घर में घुसे चोर, 5 आरोपी दबोचे गए

अटकलों पर विराम, संगठन को मिला प्राथमिकता

इस सीट को लेकर पहले कई नाम चर्चा में थे, जिनमें उपेन्द्र कुशवाहा के बेटे और दीपक प्रकाश का नाम भी शामिल था. लेकिन पार्टी ने अंततः संगठन के पुराने और समर्पित कार्यकर्ता पर भरोसा जताकर साफ संकेत दिया है कि निष्ठा और मेहनत को प्राथमिकता दी जाएगी. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे समर्पित कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक बताया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *