Hazaribagh: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के तहत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हजारीबाग जिला इकाई की ओर से आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का सोमवार, 25 मई को राष्ट्रगान के साथ भव्य समापन हो गया. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में चल रहे इस दो दिवसीय शिविर के दूसरे दिन कुल पांच महत्वपूर्ण सत्रों का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के शीर्ष नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और आगामी सांगठनिक चुनौतियों को लेकर विस्तार से प्रशिक्षित किया.
अमित कुमार सिंह ने सिखाया बूथ प्रबंधन, रविंद्र राय ने गिनाईं देश की चुनौतियां
दूसरे दिन के कार्यक्रम की शुरुआत (8वें सत्र) संगठनात्मक वर्ग गीत के साथ हुई. इस सत्र के मुख्य वक्ता भाजपा के प्रदेश मंत्री श्री अमित कुमार सिंह थे. उन्होंने ‘बूथ प्रबंधन’ और प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के सांगठनिक महत्व पर बारीकी से प्रकाश डाला. इस सत्र की अध्यक्षता वर्ग अधिकारी सह जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने की. इसके तुरंत बाद 9वें सत्र में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रविंद्र राय ने बतौर वक्ता शिरकत की. डॉ. राय ने ‘देश के समक्ष वर्तमान चुनौतियां’ विषय पर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया और देश के आंतरिक व बाहरी खतरों से रूबरू कराते हुए सजग रहने की अपील की. इस सत्र के वर्ग अधिकारी पूर्व जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर थे.

कार्यकर्ताओं को अधिकार-कर्तव्य का पाठ और भाजपा का विकास क्रम
शिविर के 10वें सत्र के मुख्य वक्ता पूर्व सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री पी. एन. सिंह रहे. उन्होंने ‘कार्यकर्ता बोध’ विषय पर अपनी बात रखते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं को उनके अधिकारों और संगठन के प्रति कर्तव्यों की विस्तृत जानकारी दी. इस सत्र के वर्ग अधिकारी प्रदेश कार्य समिति सदस्य के. पी. ओझा थे. वहीं, 11वें सत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने ‘भारतीय जनता पार्टी का विकास’ विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि कैसे शून्य से शुरू होकर भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है. इस सत्र में वर्ग अधिकारी की भूमिका में प्रदेश कार्य समिति सदस्य के.पी. ओझा रहे.
बाबूलाल मरांडी का संदेश
प्रशिक्षण ही कार्यकर्ता को नेता बनाता है. पार्टी का हर सिपाही अपने आचरण, अनुशासन और बूथ स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत कर संगठन को अजेय बनाए. प्रशिक्षण कार्यशाला के अंतिम व 12वें समापन सत्र के मुख्य वक्ता झारखंड सरकार के प्रथम मुख्यमंत्री सह वर्तमान नेता प्रतिपक्ष आदरणीय बाबूलाल मरांडी थे. उन्होंने शिविर में उपस्थित सभी सम्मानित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को ऊर्जावान संबोधन दिया. उन्होंने राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला. उनके संबोधन के बाद पूरा परिसर ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष से गूंज उठा और तत्पश्चात सामूहिक राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के साथ दो दिवसीय महा अभियान का समापन हुआ. समापन सत्र के वर्ग अधिकारी भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह थे, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री जय नारायण प्रसाद ने किया.
शिविर में उमड़ा भाजपा के दिग्गज नेताओं और विधायकों का हुजूम
भाजपा जिला महामंत्री सह मीडिया प्रभारी जय नारायण प्रसाद द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, दूसरे दिन के इस महाप्रशिक्षण शिविर में हजारीबाग के माननीय सांसद मनीष जायसवाल, जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, पूर्व सांसद डॉ. यदुनाथ पांडेय, विधायक मनोज यादव, प्रदीप प्रसाद, रोशन लाल चौधरी, अमित यादव और पूर्व विधायक लोकनाथ महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे. इनके अलावा प्रदेश मंत्री अमरदीप यादव, हरीश श्रीवास्तव, अनिल मिश्रा, सुदेश चंद्रवंशी, गणेश यादव, उदयभान नारायण सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव, टुन्नू गोप, पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी सांवरमल अग्रवाल, दिनेश सिंह राठौड़, कुणाल किशोर, रेणुका साहू, मंजू नंदिनी, अमित साव, मनोज गिरी, विवेक सिंह, जितेंद्र जैन, इंद्र नारायण कुशवाहा, मनोरमा राणा, अजीत बक्शी, निरंजन नेता, सुषमा कुमारी, वरिष्ठ नेता शिवलाल महतो, भुनेश्वर पटेल, मनमीत अकेला, अजय साहू, सुनील मेहता, सुनील साहू, अर्जुन साव, महेंद्र राम, बिहारी रणजीत राम, अजीत चंद्रवंशी, महेंद्र ठाकुर, राजकरण पांडे, तनवीर अहमद और खेमलाल महतो सहित कई वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही.
मंडल अध्यक्षों और जमीनी कार्यकर्ताओं ने भी दिखाई ताकत
शिविर को सफल बनाने में विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों की भूमिका सराहनीय रही, जिनमें मुख्य रूप से बाल गोविंद सोनी, सुनील राज सिंह, शिव शंकर मेहता, विजय यादव, शशि साहू, रवि पांडे, लब्बू गुप्ता, आदित्य प्रसाद, कैलाशपति सिंह, अशोक कुशवाहा, अजीत कुशवाहा, शिवपाल यादव, कुलदीप कृष्णा, विमल गुप्ता, प्रकाश कुशवाहा, कैलाश यादव, बाबूलाल मेहता, रेवा शंकर साहू, आरती कौशल और नागेश्वर रजक शामिल थे. साथ ही बालेश्वर महतो, बद्री नारायण सिंह, प्रमोद साहू, नरसिंह प्रसाद, भागीरथ ठाकुर, वसंत प्रजापति, मुरारी सिंह, संतोष मंडल, इंद्रदेव कुशवाहा, राम जी कुशवाहा, कृष्णा मेहता, महेश साव, नारायण साहू, राजदेव यादव, कृष्णा साव, मुकुंद साहू, सुबोध सिन्हा, मनदीप यादव, निशिकांत सिंह, सुमन सिन्हा और भारत सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में समर्पित भाजपा कार्यकर्ता इस दो दिवसीय ऐतिहासिक प्रशिक्षण वर्ग के साक्षी बने.
AlsoRead:चक्रधरपुर में भाजपा ने झारखंड सरकार के खिलाफ सौंपा ज्ञापन
