Click Here
Click Here
Click Here

मरकचो प्रखंड कार्यालय में प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन

Kodarma:जिले के मरकचो प्रखंड कार्यालय में प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी हुलास महतो ने...

Kodarma:जिले के मरकचो प्रखंड कार्यालय में प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी हुलास महतो ने किया. इस कार्यशाला में विशेष रूप से जलवायु अनुकूल कृषि एवं सुखाड का प्रबंधन संबंधित विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि 30 से 40 प्रतिशत वर्षा इस वर्ष कम होने की उम्मीद है. ऐसी स्थिति में मोटे अनाज मक्का,रागी, बाजरा ,उरद आदि फसल लगाना उत्तम होगा. प्रखंड प्रमुख ने कहा कि मडुवा की खेती धीरे-धीरे कम हो रही है इस पर विशेष फोकस करते हुए मोटे अनाज के तौर पर मडुवा की खेती करने मक्का अधिक से अधिक लगाने एवं कम दिनों की अच्छी किस्म की बीज चयन के लिए बताया.

फसल बीमा योजना का लाभ जरूर लें 

प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ जरूर लें, क्योंकि सुखाड़ होने की स्थिति में फसल का बीमा होने से मुआवजा अधिक से अधिक किसानों को मिल सके. बी टी एम जावेद अली द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया. जिसमें केसीसी, डीप सिंचाई, बिरसा फसल विस्तार योजना ,कुसुम योजना, सॉइल हेल्थ कार्ड, किसान समृद्धि योजना , एन एफ एस एन एम , कृषि ऋण माफ़ी, इत्यादि के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया. इस खरीफ कार्य शाला में मुख्य रूप से उपस्थित ए टी एम गगन कुमार, बीपीएम सूरज कुमार, एफ पी ओ अध्यक्ष बैजनाथ राय, जनसेवक,किसान मित्र लक्ष्मण यादव, सुरेंद्र यादव, काली महतो, उमा शंकर,अजय विश्वकर्मा, भुनेश्वर मिस्त्री, कालेश्वर यादव, शाहनवाज खान, नईम खान, रामचन्द्र यादव, सेवा राय, गुड्डी देवी, जे एस एल पी एस की महिला समूह, महिला कृषक व अन्य किसान उपस्थित थे.

AlsoRead:दिल्ली में गूंजेगी आदिवासी समाज की आवाज, गर्जाना रैली में शामिल होने गिरिडीह से रवाना हुए 200 से अधिक लोग

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *