Pakur: पाकुड़ जिले के हिरणपुर प्रखंड सभागार में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की ओर से प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी टुडू दिलीप एवं अंचलाधिकारी की अध्यक्षता में किया गया.

किसानों को दी गई वैकल्पिक खेती और पशुपालन की जानकारी
कार्यक्रम के दौरान किसानों को फसलों का चुनाव, वैकल्पिक खेती, पशुपालन इत्यादि की जानकारी दी गई, ताकि बरसात कम होने की स्थिति में भी किसान आर्थिक रूप से मजबूत रह सकें. अंचलाधिकारी ने किसानों को कृषि करने की विधि एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी.
ALSO READ: बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर, एसपी ने किया पुलिस जवानों को ब्रीफिंग
कम अवधि की फसल पर विशेष ध्यान देने की सलाह
वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मौसम विभाग के पूर्व अनुमान और एल नीनो इफेक्ट के कारण वर्षा में कमी की संभावना को देखते हुए कम अवधि की फसल का चुनाव करने एवं वैकल्पिक खेती पर विशेष ध्यान देने की बात कही. इस दौरान प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी द्वारा पशुपालन विभाग में चल रही बकरी पालन योजना, गाय पालन योजना, टीकाकरण आदि विषयों पर किसानों को जानकारी दी गई.
