बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर, एसपी ने किया पुलिस जवानों को ब्रीफिंग

Pakur:में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पुलिस केंद्र में एसपी अनुदीप सिंह ने पुलिस पदाधिकारी एवं...

Pakur:में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पुलिस केंद्र में एसपी अनुदीप सिंह ने पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस जवानों को संबोधित करते हुए जिम्मेदारी तय की गई. इस दौरान एसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों को अपने कर्तव्य का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने का निर्देश देते हुए कहा कि पर्व के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेवारी है.

आम जनों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की जरूरत 

उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने गश्ती बढ़ाने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर बनाए रखने का निर्देश दिया. एसपी ने कहा कि पुलिस आम जनों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करें ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके. उन्होंने सभी थाना प्रभारीयों को क्षेत्र में लगातार मॉनिटरिंग करने एवं शांति समिति के सदस्यों के साथ संपर्क बनाए रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान जनता की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

AlsoRead:नक्सलियों की ‘जन अदालत’ वाले चुरचू में अब सज रही शराबियों की ‘मधुशाला’, लारा नदी का हुस्न हो रहा तार-तार

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *