Chaibasa : जिला प्रशासन, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) द्वारा प्रोजेक्ट जागृति – बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक कदम के अंतर्गत 24 जुलाई 2026 को बंदगांव प्रखंड के कराईकेला स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर कराईकेला पंचायत भवन में आयोजन किया जाएगा. उक्त जानकारी BDO भीषम कुमार ने दी.
प्रशासन ने कहा
उन्होंने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करना और जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है. जिला प्रशासन ने क्षेत्र के युवाओं, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान शिविर में भाग लेकर मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में योगदान देने की अपील की है. रक्तदान को महादान बताते हुए प्रशासन ने कहा कि एक यूनिट रक्त कई लोगों का जीवन बचाने में सहायक हो सकता है. इसलिए स्वस्थ और पात्र नागरिक आगे आकर रक्तदान करें और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं.
