रामगढ़ के लापता दो मासूमों के मामले में रामगढ़ SP, SHO समेत पिता को नोटिस

Ranchi : सात माह से लापता रामगढ़ जिले के दो बच्चों के लापता मामले में मां के द्वारा सलामती की गुहार लगाते...

लापता दो मासूमों
AI IMAGE

Ranchi : सात माह से लापता रामगढ़ जिले के दो बच्चों के लापता मामले में मां के द्वारा सलामती की गुहार लगाते हुए दायर हेबियस कॉर्पस पर सुनवाई करते हुए न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ ने रामगढ़ एसपी, एसएचओ दिग्वार एवं पिता डॉ अशोक कुमार को नोटिस जारी करते हुए दोनों बच्चों को अदालत में प्रस्तुत करने का आदेश दिया है. अदालत ने कहा कि मां के द्वारा लगाए गए गंभीर आरोप न सिर्फ पिता पर है बल्कि पुलिस के रवैया पर भी सवाल उठता है. मामला इतना पेचीदा हो गया कि इसमें अदालत को हस्तक्षेप करना पड़ रहा है. अदालत ने रामगढ़ एसपी को सख्त लहजे में यह आदेश जारी किया है.

पिछले 7 माह से बच्चों का पता नहीं चला

आपको बताते चले कि बच्चों की मां ने न्यायालय को बताया है कि उनके दोनों बच्चे (एक 7, दूसरा 5 वर्ष) 2025 से लापता हैं, कहा कि बच्चों के पिता के साथ लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है और दोनों अलग-अलग रह रहे हैं. पिता ने दूसरी शादी कर ली है. लेकिन पिछले 7 माह से बच्चों का पता नहीं चला है, वही कोर्ट को बताया गया कि थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी. एसपी से भी तलाश की गुहार लगाई गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. प्रार्थी का आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया.

ALSO READ: राजनीतिक सरगर्मी : NEET धांधली और छात्र आत्महत्या के मुद्दे पर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय घेराव, सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *