Bokaro: जिले में अपराध अनुसंधान को अधिक वैज्ञानिक, साक्ष्य-आधारित और प्रभावी बनाने को लेकर पुलिस अधीक्षक नाथु सिंह मीणा के निर्देशानुसार जिले के 20 थानों को अत्याधुनिक अनुसंधान (इन्वेस्टिगेशन) किट उपलब्ध कराई गई है. इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक चास, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, पुलिस उपाधीक्षक नगर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेरमो, परिचारी, पुलिस केंद्र बोकारो, उपस्कर परिचारी, परिवहन परिचारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे.
पुलिस अधीक्षक ने किट का उपयोग कर साक्ष्य संकलन करने का दिया निर्देश
बता दें, इस पहल का उद्देश्य वैज्ञानिक व ठोस सबूत संकलन करने, समयबद्ध चार्जशीट व न्यायालय में तथ्य आधारित प्रभावी गवाही कराकर दोषसिद्धि बढ़ाने की प्रक्रिया को और मजबूत बनाना है, ताकि दोषियों को सजा व पीड़ितों को न्याय मिल सके. वहीं, पुलिस अधीक्षक बोकारो द्वारा सभी अनुसंधानकर्ताओं को प्रतिवेदित काण्ड के दौरान उपरोक्त समानों का अधिकतम उपयोग कर साक्ष्य संकलन कर पीड़ित को त्वरित न्याय दिलाने हेतु निर्देशित किया गया है.
किट में ये समान हैं शामिल
- शू कवर- 2000
- डिस्पोजेबल कैप- 2000
- मेगाफोन- 15
- हैंड ग्लव्स- 2000
- शंकू (cone)- 120 अद्द
- फेसमास्क- 2000,
- क्राइमसीन टेप- 20 रोल,
- सायरण- 42,
- POS मशीन-15 सेट, (हैंड-हेल्ड साउंड लेवल मीटर के साथ),
- सर्च लाइट- 39.
यह भी पढ़ें: बोकारो: राममंदिर चढ़ावा विवाद पर AAP का बड़ा एलान, पूरे बोकारो में चलेगा हस्ताक्षर अभियान
