Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: डायरिया जागरूकता व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, विद्यार्थियों को मौसमी बीमारी से बचाव के बताए गए उपाय

Bokaro: बेरमो अनुमंडल अंतर्गत बोकारो थर्मल स्थित नई बस्ती उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य को लेकर एक दिवसीय डायरिया...

Bokaro: बेरमो अनुमंडल अंतर्गत बोकारो थर्मल स्थित नई बस्ती उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य को लेकर एक दिवसीय डायरिया जागरूकता कैंप लगाया गया. साथ ही स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाए गए. शिविर में विद्यालय के बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें मौसमी बीमारियों से बचाव के तरीके बताए गए. मौके पर डॉ. रितंकर चक्रव्रती ने बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी. वहीं हेल्थ इंस्पेक्टर कृष्णा कुमार ने बच्चों को डायरिया (दस्त) के लक्षण, कारण और इससे बचाव के प्रति जागरूक किया. उन्होंने बताया कि ओआरएस का घोल डायरिया के दौरान जीवन रक्षक साबित हो सकता है. जागरूकता सत्र के बाद सभी बच्चों के बीच ओआरएस के पैकेट बांटे गए. शिविर के दौरान स्कूल की छात्राओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया गया. टीम द्वारा किशोरियों को शरीर में खून की कमी (एनीमिया) के लक्षणों और इसके दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. स्वास्थ्य के प्रति सजग करते हुए छात्राओं के बीच आयरन सिरप का भी वितरण किया गया.

यह भी पढ़ें: गिरिडीह: NEET परीक्षा में फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा, बिरनी की छात्रा दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देते गिरफ्तार, बायोमेट्रिक जांच में खुली पोल

मुफ्त में दी गई दवाई

इसके अलावा सामान्य जांच के बाद जरूरतमंद बच्चों को विटामिन, कान की दवाई, मेट्रोनिडाजॉल टेबलेट एवं अन्य आवश्यक दवाइयां निशुल्क उपलब्ध कराई गईं. शिविर को सफल बनाने और बच्चों को जागरूक करने में मो. कलीम अंसारी, गौतम मंडल और विकास कुमार (सीएसआर) ने सराहनीय भूमिका निभाई. स्कूल प्रबंधन और स्थानीय लोगों ने इस पहल की काफी प्रशंसा की है.

यह भी पढ़ें: बोकारो : झारखंड विधानसभा परामर्श दात्री समिति ने DVC और STP का किया निरीक्षण, सरयू राय ने प्रदूषण को लेकर जताई नाराजगी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *